बर्खास्तगी पर निर्मला ने रेणुका चौधरी पर साधा निशाना (लीड-1)
बेंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत में निर्मला ने कहा, "मेरे खिलाफ राजनीति साजिश के पीछे तीन लोग हैं।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को निर्मला को एनसीडब्ल्यू से बर्खास्त कर दिया था। उन पर मंगलौर में एक पब में महिलाओं पर हुए हमलों की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगा था।
निर्मला ने किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि वह बर्खास्तगी के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मंगलौर पब हमले की रिपोर्ट में उन्होंने कोई गलती नहीं की है।
निर्मला ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 24 जनवरी को पब में हमला सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि पीड़ित या उसके संबंधियों ने उनसे मुलाकात नहीं की थी। उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार श्रीराम सेना के कुछ सदस्यों से जेल में मुलाकात की थी।
निर्मला ने कहा कि जेल में बंद श्रीराम सेना के सदस्यों ने घटना के प्रति खेद व्यक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications