बांग्लादेश में बगावत में मारे गए सैन्य अधिकारियों के लिए शोक
समाचार पत्र डेली स्टार की वेबसाइट 'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार सुबह 10.40 बजे नेशनल परेड स्क्वे यर में विद्रोह में मारे गए 41 अधिकारियों के लिए जनाजे की नमाज अदा की गई।
मारे गए अधिकारियों में से छह का ताल्लुक उसी अर्धसैनिक बल से है जिसके सुरक्षाकर्मियों ने बगावत की थी। बगावत में बीडीआर प्रमुख मेजर जनरल शकील अहमद और उनकी पत्नी बेगम नाजनीन शकील भी मारे गए थे।
बगावत में मारे गए लोगों की संख्या अलग-अलग बताई जा रही है। समझा जाता है कि इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए जिनमें से 72 के शव बरामद किए जा चुके हैं।
बगावत के समय बीडीआर मुख्यालय में 15000 से ज्यादा कर्मी मौजूद थे लेकिन मीडिया की खबरों से संकेत मिला है कि उनमें से 20 से 25 ने विद्रोह की अगुवाई की। उन्होंने अन्य लोगों को विद्रोह में शामिल होने के लिए बाध्य किया।
सरकार ने गृहमंत्री सहरा खातून की अध्यक्षता में इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एक विशेष अदालत से मुकदमे की सुनवाई जल्द करने को कहा है। रिपोर्ट इसी सप्ताह आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications