ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री : मुल्लेन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मुल्लेन ने रविवार को सीएनएन के कार्यक्रम 'स्टेट ऑफ द यूनियन' में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या ईरान के पास इतनी सामग्री है कि वह परमाणु हथियार बना सके, मुल्लेन ने कहा, "हमें लगता है कि उनके पास यह सामग्री है।"
उन्होंने कहा, "मैं लंबे अर्से से मानता आया हूं कि ईरान के पास परमाणु हथियार है। यह क्षेत्र और विश्व के लिए बहुत ही खराब घटनाक्रम है।"
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के महानिदेशक मोहम्मद अल बरदेई ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को पिछले महीने सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि ईरान ने यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग अभी तक पूरी नहीं की है। इस रिपोर्ट के जवाब में ईरान ने परमाणु गतिविधियां जारी रखने का संकल्प लिया था।
ईरान इस बात पर जोर देता आया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम का मकसद शांतिपूर्ण है और पश्चिमी देशों के दबाव और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद यूरेनियम संवर्धन जारी रखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications