बिहार में नक्सलियों का तांडव जारी

Bihar Map
बिहार में नक्सलियों का तांडव जारी है। उन्होंने शनिवार की रात नक्सलियों ने रेलवे को निशाना बना कर तीन रेलवे स्टेशनों पर अपना कब्जा जमा लिया।

बताया जाता है कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 100 से अधिक नक्सली शनिवार देर रात मालदा रेल मंडल के किउल-भागलपुर रेलखंड के रतनपुर रेलवे स्टेशन पर आ धमके और वहां के सभी कर्मचारियों को बाहर निकालर रेलवे स्टेशन में आग लगा दी तथा जमकर तोड़फोड़ की। पता चला है कि यह रेलवे स्टेशन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उधर दूसरी तरफ, नक्सलियों ने रतनपुर और भलुई रेलवे स्टेशनों पर हमला कर दिया तथा मधुसूदन रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया हालांकि बाद में वे वहां से भाग गए। इस बीच रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्षतिग्रस्त रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया है।

रेल अधिकारियों का कहना है कि करीब 20 ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी हैं या उनके मार्ग बदल दिए गए हैं। रविवार दोपहर बाद ही इस रेलमार्ग पर आवागमन सामान्य हो पाएगा। रतनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंच गए हैं। मालदा रेलमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुप लाल साह ने क्षतिग्रस्त रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मधुसूदन रेलवे स्टेशन पर भी नक्सलियों ने धावा बोला परंतु वहां कुछ देर रहने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों ने मधुसूदन रेलवे स्टेशन को कोई क्षति नहीं पहुंचाई।

नक्सलियों ने किउल-झाझा रेलखंड पर भलुई रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी को भी अपना निशाना बनाया। यहां 30 से 40 नक्सली पहुंचे और अप व डाउन दोनों रेल लाइनों को नक्सलियों ने विस्फोटक उड़ा दिया जिस कारण पटना-हावड़ा रेलमार्ग पर आवागमन ठप हो गया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) नीलमणि ने कहा कि घटनास्थल पर मुंगेर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+