शावेज़ ने धान संयंत्रों पर सेना भेजी

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति शावेज़ ने सेना से देश की सभी धान संयंत्रों पर नियंत्रण का आदेश दिया है. उनका कहना है कि चावल की अधिक क़ीमत वसूली जा रही थी.
शावेज़ ने आरोप लगाया कि कुछ कंपनियाँ चावल की क़ीमत सरकार की निर्धारित क़ीमतों से ज्यादा वसूल रहीं थीं.
राष्ट्रपति शावेज़ ने चेतावनी दी कि यदि खाद्यान्न की आपूर्ति में हस्तक्षेप करने की कोशिश की गई तो कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर दिया जाएगा.
हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि सरकार कब तक इस तरह का हस्तक्षेप जारी रखेगी.
| |
उल्लेखनीय है कि शावेज़ ने वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था का व्यापक राष्ट्रीयकरण किया है.
वेनेज़ुएला में प्रमुख धान मिलों में अमरीका की कारगिल और पोलर शामिल है.
पिछले साल वेनेज़ुएला सरकार ने मैक्सिको की सीमेंट निर्माता कंपनी सेमेक्स के संयंत्रों ओर दफ़्तरों पर नियंत्रण कर लिया था.
वर्ष 2007 में सरकार ने राष्ट्रपति शावेज़ के राष्ट्रीयकरण अभियान के तहत ओरिनोको बेल्टतेल परियोजना का राष्ट्रीयकरण कर दिया था.
शनिवार को टीवी पर देश को अपने संबोधन में राष्ट्रपति शावेज़ ने कहा कि जो धान मिलें सरकारी कीमत पर चावल नहीं बेचेंगी, वहाँ सेना भेजी जाएगी.
उनका कहना था,'' मैंने कृषि उद्योग में सरकार के तत्काल हस्तक्षेप का आदेश दिया है.''


Click it and Unblock the Notifications