बिहार में 3 रेलवे स्टेशनों पर नक्सली हमला, रेल आवागमन ठप (लीड-1)

जमालपुर के रेल पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 100 से अधिक नक्सली शनिवार देर रात मालदा रेल मंडल के किउल-भागलपुर रेलखंड के रतनपुर रेलवे स्टेशन पर आ धमके और वहां के सभी कर्मचारियों को बाहर निकालर रेलवे स्टेशन में आग लगा दी तथा जमकर तोड़फोड़ की। यह रेलवे स्टेशन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मधुसूदन रेलवे स्टेशन पर भी नक्सलियों ने धावा बोला परंतु वहां कुछ देर रहने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों ने मधुसूदन रेलवे स्टेशन को कोई क्षति नहीं पहुंचाई।

उधर, नक्सलियों ने किउल-झाझा रेलखंड पर भलुई रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी को निशाना बनाया। यहां 30 से 40 नक्सली पहुंचे और अप व डाउन दोनों रेल लाइनों को नक्सलियों ने विस्फेाटक कर उड़ा दिया जिस कारण पटना-हावड़ा रेलमार्ग पर आवागमन ठप हो गया।

रेल अधिकारियों के मुताबिक करीब 20 ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी हैं या उनके मार्ग बदल दिए गए हैं। रविवार दोपहर बाद ही इस रेलमार्ग पर आवागमन सामान्य हो पाएगा। रतनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंच गए हैं। मालदा रेलमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुप लाल साह ने क्षतिग्रस्त रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) नीलमणि ने कहा कि घटनास्थल पर मुंगेर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+