मंदी का असर, फ्रांस में सस्ते भोजन का प्रचलन बढ़ा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया में आई खबरों के हवाले से कहा है कि 10 हजार फ्रांसिसियों पर किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि वर्ष 2008 में पारंपरिक रेस्तरां में वर्ष 2007 के मुकाबले 2.2 फीसदी कम उपभोक्ता आए, वहीं फास्ट फूड की दुकानों में उपभोक्ताओं की संख्या में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा कि पारंपरिक रेस्तराओं की जगह फास्ट फूड की दुकानों की ओर लोगों के आकर्षित होने के पीछे मुख्य कारण भोजन की कीमत है।
ऐसी स्थिति में कुछ पारंपरिक रेस्तराओं ने उपभोक्ताओं को आकर्षिक करने के लिए कदम उठाए हैं।
पश्चिमी शहर सैंट मालो के रेस्तराओं ने हाल के दिनों में 'क्राइसिस मील पैकेज' की शुरुआत की है, जो केवल 3.9 यूरो में बेजा जा रहा है। बाजार में एक और भोजन की कीमत 15 यूरो है। ऐसे में कम कीमत वाला मील पैकेज स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है।
रेस्तराओं के मालिकों ने कहा कि आर्थिक संकट ने परिवारों को घरेलू खर्चो में कटौती करने पर मजबूर कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications