तेलंगाना पर आपत्ति नहीं, लेकिन सहमति तो बने : सोनिया
एक विशाल सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने इस मुद्दे पर पार्टी के पक्ष को सामने रखा और तेलंगाना समर्थकों को निराश किया।
गांधी ने कहा, "जहां तक अलग तेलंगाना राज्य के गठन का सवाल है, कांग्रेस पार्टी को सैद्धांतिक रूप से इस पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इस मुद्दे से कई समस्याएं और चिंताएं जुड़ी हुई हैं और उन्हें संबंधित लोगों से बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है।"
गांधी ने खम्माम जिले में शुक्रवार को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के साथ ही राज्य में कांग्रेस के चुनाव अभियान का श्रीगणेश किया।
गांधी ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यहां कहा कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे दो दिवंगत प्रधानमंत्रियों की दूरदर्शिता के कारण भारत पर मंदी का असर नहीं है।
गांधी ने कहा कि जहां नेहरू ने देश के लिए मिश्रित अर्थव्यवस्था को चुना वहीं इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
गांधी ने कहा, "इस संकट की घड़ी में भी भारत अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications