मुंबई के कोलाबा में ठिकाना बनाना चाहता था लश्कर

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों से पूर्व दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अपना संचालन अड्डा बनाना चाहता था।

मुंबई हमलों की गुत्थी सुलझाने में जुटे जांचकर्ताओं ने इस संबंध में जानकारी दी है। जांचकर्ताओं ने कहा कि लश्कर की यह योजना कुछ कारणों से सफल नहीं हो पाई। बाद में उसने नागपाड़ा इलाके के बाटाटवाला चावल के कमरा नंबर 14 में अपना ठिकाना बनाया।

लश्कर कोलाबा के बधवार पार्क इलाके के बहुमंजिली इमारत में अड्डे बनाने की योजना बना रहा था। इस इमारत में भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का आवास है।

लश्कर इस इमारत में ही संचालन अड्डा इस कारण बनाना चाहता था क्योंकि यह जगह कई महत्वपूर्ण स्थलों के करीब है। जांचकर्ताओं का मानना है कि लश्कर मुंबई में हमले की साजिश वर्ष 2007 के मध्य में ही रचना चाहता था लेकिन उसने एक साल बाद 26 नवंबर 2008 को अपनी साजिश को अमली जामा पहनाया।

उल्लेखनीय है कि मुंबई हमलों में 170 से अधिक लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+