ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस
कोलकाता, 1 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ सीट बंटवारे का आधार तैयार करते हुए कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार को फैसला किया कि वह टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी।
हालांकि कांग्रेस में संभावित गठबंधन को लेकर निराशा का भाव भी है, क्योंकि पार्टी नेताओं का एक वर्ग बनर्जी सहित तृणमूल नेताओं से मांग कर रहा है कि या तो वे कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी के खिलाफ अपनी टिप्पणियों को वापस लें या उसके लिए क्षमा मांगें।
तृणमूल के साथ गठबंधन पर विचार के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी महासचिव व राज्य प्रभारी के.केशव राव के साथ रविवार को बैठक की।
कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "प्रदेश चुनाव समिति ने मुखर्जी के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार न उतारने की बात कही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications