उड़ीसा में दंगे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू
उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी. एस. चौहान ने यहां से 200 किलोमीटर दूर फूलबनी जिला मुख्यालय में इन कोर्ट की शुरुआत की।
फूलबनी जिला अदालत के रजिस्ट्रार रंजन कुमार पांडा ने कहा, "नई अदालतों में दो न्यायाधीशों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई इन्हीं दो अदालतों में होगी।"
उन्होंने कहा कि स्थानीय अदालतों से इन फास्ट ट्रैक अदालतों में मुकदमों के स्थानांतरण का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन अदालतों में करीब 500 मुकदमों की सुनवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कंधमाल जिले में विश्व हिदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की पिछले वर्ष 23 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। उसके बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications