आतंकवाद विकास के रास्ते का रोड़ा : सोनिया गांधी
गांधी, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को जींद जिले के उचाना में स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
गांधी ने कहा, "कुछ लोग हमारी सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। आतंकवाद हमारी सफलता के रास्ते का एक रोड़ा बन सकता है। आतंकवाद देश के विकास के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती है।" ्र
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमारे पास ताकत है और हम उन असामाजिक तत्वों को सबक सिखा सकते हैं। हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। यह भारत के कूटनीतिक दबाव का परिणाम है कि पाकिस्तान ने सच्चाई कबूल की है। हम देश के खिलाफ किसी तरह की हरकत को नजरअंदाज और बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
आर्थिक मंदी के मुद्दे पर गांधी ने कहा, "दुनिया में वित्तीय संकट के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था पर उतना असर नहीं है। ऐसा हमारे नेताओं द्वारा लागू की गईं प्रगतिशील नीतियों के कारण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications