पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों का संचालन दुर्भाग्यपूर्ण : प्रणब
मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने पाकिस्तान से कहा है कि उसके नियंत्रण वाले इलाकों में स्थित आतंकवादी भारत में हमलों को अंजाम दे रहे हैं। पाकिस्तान के दो राष्ट्रपति वादा कर चुके हैं कि वे ऐसी हरकतों को इजाजत नहीं देंगे, लेकिन पाकिस्तानी धरती का इस्तेमाल अभी भी ऐसी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।"
विदेश मंत्री मुखर्जी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भरोसा दिलाया था कि पाकिस्तान, आतंकवादियों को अपनी धरती के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगा।
मुखर्जी ने आगे कहा, "यही वादा राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 24 सितंबर 2008 को न्यूयार्क में एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ दोहराया था।"
मुखर्जी ने कहा, "हमने पाकिस्तान से कहा है कि एक जिम्मेदार राष्ट्र के नाते आतंकवाद का मुकाबला करने के प्रति आपकी जवाबदेही बनती है।"
मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पूर्व में किए गए वादे पर खरा न उतरने के कारण पाकिस्तान के साथ जारी चार वर्ष पुरानी संवाद प्रकिया तनावपूर्ण स्थिति में है। फिर भी हमने संवाद प्रक्रिया को बंद नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications