राजस्थान के सभी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी अनिवार्य : शिक्षा मंत्री

उन्होंने कहा कि राज्य के 2500 उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए शिक्षा सत्र से छठी कक्षा से कम्प्यूटर शिक्षा पढ़ाई जाएगी। मेघवाल रविवार को यहां राजस्थान नेत्रहीन सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हेतु ढाई हजार उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन कर लिया गया है, जहां बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त कक्षा-कक्षों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी एक अप्रेल से राजस्थान में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सेकेंडरी स्कूलों को भी सम्मिलित कर लिया गया है। इन स्कूलों में भी कम्प्यूटर, विद्युत व अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की सुविधा उपलव्ध कराई जाएगी।

मेघवाल ने अनुदानित स्कूलों के लिए बनाई गई कमेटी के बारे में कहा कि सरकार इनके कर्मचारियों के लिए अच्छा कार्य करना चाहती है इसलिए ही कमेटी बनाई गई है और आने वाले समय में राज्य सरकार इन्हें अच्छा तोहफा देगी।

उन्होंने नेत्रहीनों की संस्था द्वारा किये जा रहे कायरें की प्रशंसा में कहा कि नेत्रहीनों एवं पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+