आडवाणी ने दिया दलितों के लिए नया फार्मूला

आडवाणी ने मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का आकलन करने के बाद ही वोट दें। उन्होंने कहा कि पांच साल तक कुम्मकरणी नींद में रहने वाली सरकार की छुट्टी कर उसे पांच साल के लिए नींद में ही रहने के लिए छोड़ दें। उन्होंने कहा कि केन्द्र में उनकी सरकार बनने पर किसानों को कर्ज के लिए आत्महत्या नहीं करना पड़ेगी बल्कि उनके जीवन को चलाने के रास्ते भी सरकार तैयार करेंगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढृ सरकारों की आडवाणी ने खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ गुजरात सरकार की ही सराहना होती थी। अब उसी कड़ी में ये दोनों राज्य भी जुड़ गए हैं। केन्द्र में भाजपा की सरकार आई तो मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी कि 21वीं शताब्दी भारत की हो।

प्रदेश की सरकार द्वारा केन्द्र पर भेदभाव किए जाने का आरोप लगाए जाने की बात को आगे बढाते हुए आडवाणी ने कहा कि वे सत्ता में आते हैं तो संघीय परंपराओं का पालन करेंगे और किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना की और दो मार्च को दिल्ली में होने वाले कोयला मार्च की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं रहा है इसीलिए वे दिल्ली में कोयला मार्च निकालकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपने जा रहे है। साथ ही चौहान ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में नई अंत्योदय योजना शुरू करने की घोषणा की। इस महासम्मेलन में पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+