राजस्थान में हरीश चन्द्र मीणा ने पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला

जयपुर, 1 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस के नवनियुक्त महानिदेशक हरीश चन्द्र मीणा ने रविवार को पूर्वान्ह पुलिस मुख्यालय पहुंच कर निवर्तमान महानिदेशक के.एस.बैंस से कार्यभार ग्रहण कर लिया।

मीणा 1976 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। वे इससे पहले महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा के पद पर पदस्थापित थे। भारतीय पुलिस सेवा में चयन के पश्चात वे झालावाड़, जालोर, बाड़मेर, बांसवाड़ा व पाली जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

मीणा अजमेर व बीकानेर रेंज में उप महानिरीक्षक रहने के अलावा निदेशक पुलिस दूरसंचार, महानिरीक्षक पुलिस मानवाधिकार व रेलवे और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महानिरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें पुलिस विभाग की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 1996 में भारतीय पुलिस पदक व सन् 2002 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

मीणा को इस अवसर पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक के.एस.बैंस को रविवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस जवानों ने बैंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+