विधानसभा उपचुनाव : उप्र में सपा व पश्चिम बंगाल में तृणमूल विजयी (लीड-1)
उत्तर प्रदेश में सपा की मधुबाला पासी को 60,351 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अमर सिंह सरोज को 54,986 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दीनदयाल सोनकर को 14,258 और कांग्रेस के सुरेश गौतम को महज 2275 वोट ही मिल सके।
गत 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भदोही से बसपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली अर्चना सरोज की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिस पर गत 26 फरवरी को उपचुनाव कराया गया था।
उधर, पश्चिम बंगाल में विष्णुपुर विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा ने माकपा उम्मीदवार स्कंदर हुसैन को 30,395 मतों से पराजित कर दिया। मित्रा को जहां 85,335 मत प्राप्त हुए वहीं हुसैन को 54,940 मत प्राप्त हुए। माकपा विधायक रथिन सरकार की मौत के कारण खाली हुई विष्णुपुर सीट पर 26 फरवरी को मतदान कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications