पासवान को प्रधानमंत्री के तौर पर आगे कर चुनाव लड़ेगा दलित फ्रंट : उदितराज
लखनऊ में रविवार को आईएएनएस से बातचीत में उदितराज ने कहा कि एनडीएफ की ख्वाहिश है कि देश का प्रधानमंत्री दलित हो और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री कोई मुसलमान हो।
यह पूछे जाने पर कि लोजपा और रामविलास पासवान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) का हिस्सा हैं, ऐसे में एनडीएफ के इस फैसले का क्या औचित्य है, उदितराज ने कहा कि संप्रग के घटक दल के नेता शरद पवार और मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। ऐसे में अगर एनडीएफ प्रधानमंत्री पद के लिए रामविलास पासवान का नाम आगे कर रहा है तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए।
उदितराज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीएफ लगभग 250 सीटों पर पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से ओबामा के रूप में परिवर्तन की लहर चल चुकी है।
उल्लेखनीय है कि एनडीएफ में रामविलास पासवान, उदितराज और रामदास अठावले जैसे दलित नेता शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications