एयर इंडिया ने फ्रेंकफर्ट को बनाया हब

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने यूरोप और अमेरिका की अपनी सेवाओं के संचालन के लिए फ्रेंकफर्ट को हब बनाने के साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टीविटी देने के लिए इन गंतव्यों के लिए उड़ानों की समय सारणी को फिर से तैयार किया है।

एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट कम्यूनिकेशंस) जितेंद्र भार्गव ने कहा, "हम 29 मार्च से अपनी पश्चिम की सेवाओं का फिर से निर्धारण कर रहे हैं। इससे हमारी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और एक बड़े भूभाग में पहुंच स्थापित कर व्यस्त मार्गो पर मंदी के कारण पड़े असर से उबरा जा सकेगा।"

भार्गव ने आईएएनएस से कहा, "फ्रेंकफर्ट के हब बनने से न केवल यूरोप बल्कि अमेरिका नेवार्क और शिकागो जैसे मौजूदा गंतव्यों के बीच बेहतरीन कनेक्टीविटी स्थापित की जा सकेगी।"

उन्होंने कहा कि फ्रेंकफर्ट लुफ्थांसा का भी हब है जिसके साथ एयर इंडिया का समझौता है।

इस बदलाव के बाद यदि कोई यात्री दिल्ली से नेवार्क की उड़ान लेना चाहता है तो उसे राजधानी से उड़ान भरने के बाद फ्रेंकफर्ट में मुंबई-नेवार्क उड़ान में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इसी तरह मुंबई से शिकागो की यात्रा करने वाले यात्रियों को फ्रेंकफर्ट में नई दिल्ली-शिकागो की उड़ान में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यही नियम वापसी उड़ान में लागू होगा।

उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि फ्रेंकफर्ट में कनेक्टिंग उड़ान तुरंत उपलब्ध हो ताकि नई दिल्ली या मुंबई से उड़ान भरने के करीब 19 घंटों के भीतर आप अमेरिका पहुंच जाएं।

भार्गव ने कहा कि इसके साथ ही अमृतसर-लंदन-टोरंटो के लिए उड़ानों की संख्या दोगुनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान सेवा पर भी विचार किया जा रहा है और इसे बाद में शुरू किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+