मंदी के दौर में फायदेमंद होगा मेढ़क का व्यापार
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सदस्य रूसलन नोवोतस्की ने कहा है कि मेढ़क के व्यापार से बेलारूस के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होगी, जिससे मौजूदा आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
बेलारूस में खाने योग्य मेढ़क की तीन प्रजातियां 'मार्स', 'पूल' और 'इडीबल' पाई जाती हैं। रूसलन ने कहा कि इन प्रजातियों के मेढ़क के व्यापार से काफी फायदा हो सकता है।
रूसलन ने कहा कि इन मेढ़कों की मांग सबसे अधिक यूरोप और उत्तरी अमेरिका में है। उन्होंने कहा कि एक किलोग्राम मेढ़क के मांस की कीमत लगभग 40 डॉलर होती है।
उन्होंने कहा कि इन मेढ़कों का पालन करना भी काफी आसान है और इसमें कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं आती है। दरअसल मछली के साथ भी इन मेढ़कों को पाला जा सकता है।
खाने के अलावा इन मेढ़कों का प्रयोग वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में भी होता है। प्रयोगशालाओं में प्रत्येक वर्ष कम से कम 10,000 मेढ़कों की मांग है। ऐसी स्थिति इसका व्यापार फायदेमंद साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications