संयुक्त राष्ट्र की श्रीलंका से अपील

श्रीलंकाई सेना उत्तरी श्रीलंका के मुल्लईतिवु में लिट्टे के खिलाफ लड़ाई का आखिरी दौर प्रारंभ करने की तैयारी में है।
संयुक्त राष्ट्र के मुख्य मानवीय आपात समन्वयक जॉन होम्स ने शुक्रवार को इस संबंध में एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि युद्ध क्षेत्र में भूख और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और युद्ध से इसमें और इजाफा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बात के भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि लिट्टे युद्ध में फंसे आम नगारिकों को सुरक्षित निकलने दे।


Click it and Unblock the Notifications