उड़ीसा: नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन उड़ाया

नक्सलियों ने शनिवार सुबह भालुलता रेलवे स्टेशन को अपना निशाना बनाया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 100 नक्सलियों ने पहले स्टेशन पर धावा बोला और वहां मौजूद तीन कर्मचारियों को इमारत खाली करने को कहा। साथ ही वहां मौजूद यात्रियों को भी स्टेशन से जाने के लिए कहा।
पुलिस महानिरीक्षक प्रणबिंदु आचार्य ने बताया कि स्टेशन की इमारत खाली करने के बाद नक्सलियों ने विस्फोटकों से इमारत को उड़ा दिया।
यह रेलवे स्टेशन भुवनेश्वर से करीब 600 किलोमीटर दूर उड़ीसा-झारखंड सीमा पर है। नक्सलियों ने अपने साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हड़ताल का आह्वान कर रखा है।
उधर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात के बाद इस रूट की सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इस कारण भुवनेश्वर होते हुए मुंबई और हावड़ा के बीच चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications