पब मामला: निर्मला पर गाज गिरी

Nirlama Venkatesh
नई दिल्‍ली, 28 फरवरी: मेंगलौर में हाल ही में एक पब में लड़कियों के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। मामले की जांच को लेकर आखिरकार राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य निर्मला वेंकटेश पर गाज गिर ही गई।

पिछले महीने श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा लड़कियों के साथ मारपीट के मामले की निष्‍पक्ष जांच न करने पर निर्माला वेंकटेश को हटा दिया गया है।

ज्ञात हो क‍ि पब मामल की जांचकर्ता निर्मला वेंकटेश ने पब हमले के मामले में लड़कियों की आलोचना करते हुए पूरा दोष पब मालिकों पर मढ़ दिया था। इस बात को लेकर निर्मला की काफी आलोचना भी हुई थी। इसी के चलते महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उन्हें पद से हटाया है।

सरकार ने शुक्रवार को उनके खिलाफ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि निर्मला ने अपने उच्‍च पद के मुताबिक व्यवहार नहीं किया। निर्मला ने पब मामले में बार-बार याद दिलाने के बाद भी अंतरिम रिपोर्ट नहीं सौंपी और सार्वजनिक रूप से बयान दे दिया। उन्हें एनसीडब्लू एक्ट की धारा 43 के तहत पैनल से हटाया गया है।

गौरतलब है कि निर्मला की अध्‍यक्षता में महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम मेंगलुरू पब हमले की जांच करने गयी थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पब मालिकों ने वहां पर्याप्‍त सुरक्षा इंतजाम नहीं किये।

टीम की रिपोर्ट पर विवाद उठने पर आयोग ने एक अन्‍य टीम मेंगलौर भेजी। बाद में जब आयोग ने निर्मला की रिपोर्ट स्‍वीकार नहीं की तो उनहोंने महिला एवं बाल कल्‍याण मंत्री को ही चुनौती दे डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+