पाकिस्‍तान एक बात पर टिके: भारत

Mumbai terror attack (file photo)
नई दिल्‍ली, 28 फरवरी: मुंबई हमलों पर पाकिस्‍तान के नौसेना अध्‍यक्ष द्वारा दिये गये बयान के जवाब में भारत के विदेश राज्‍यमंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि पाकिस्‍तान एक बात पर टिके। न कि बार-बार बयान बदले।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को पाक नौसेना प्रमुख नोमान बाश्‍ीर ने कहा था कि कसाब व उसके साथी समुद्री रास्‍ते से मुंबई नहीं गये। इस बात के कोई सबूत नहीं हैं।

नौसेना प्रमुख को जवाब देते हुए शनिवार को आनंद शर्मा ने कहा कि बार-बार बयान बदल कर पाकिस्‍तान मुंबई हमलों की जांच को भटकाना चाहता है। शर्मा ने कहा कि मुंबई पर हमला करने वाले आतंकियों के आकाओं की पहचान हो गई है।

यह भी सिद्ध हो गया है कि हमलों की साजिश कहां रची गई। कौन मास्‍टरमाइंड है और वो कहां हैं। जांच में इन सभी के जवाब मिल गये हैं और पाकिस्‍तान यह बात जानता है।

उन्‍होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि अन्‍य देशों की जांच एजेंसियों ने भी हमलावरों के नाम खोज निकाले हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को नोमान बशीर ने दावा किया था कि मोहम्‍मद आमिर अजमल कसाब समुद्री रास्‍ते से मुंबई नहीं गया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय नौसेना तो पाकिस्‍तानी नौसेना से काफी बड़ी है। अगर कसाब समुद्री रास्‍ते से गया तो उनके तटरक्षक क्‍या कर रहे थे। तटरक्षक बल ने आतंकियों को रोका क्‍यों नहीं।

इससे पहले पाकिस्‍तान यह स्‍वीकार कर चुका है कि मुंबई हमलों की साजिश उन्‍हीं की जमीन पर रची गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+