साइबर कैंपेन: कांग्रेस पर भारी भाजपा

युवा मतदाता और इंटरनेट की दुनिया से जुड़े लोगों को आकर्षित करने के लिए भाजपा साइबर अभियान चलाए हुए है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव प्रचार से प्रेरित होकर भाजपा भी 2,000 से अधिक वेबसाइटों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का प्रचार कर रही है।
देश के अलावा विदेशी पोर्टलों पर भी 'आडवाणी फार प्राइम मिनिस्टर' का प्रचार आप देख सकते हैं। भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी सेल के संयोजक प्रद्युत बोरा ने कहा कि चुनावों में इंटरनेट के प्रयोग के मामले में हम आगे हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस इस प्रकार से प्रचार अभियान से खुद को दूर रखे हुए है। वैसे पिछले वर्ष राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इंटरनेट का सहारा लिया था।
भाजापा के ऑनलाइन प्रचार अभियान के संबंध में समाजविज्ञानी एवं जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रो.अरुण कुमार का कहना है मतदाताओं को आकर्षित करने में इस प्रकार के अभियान मददगार साबित नहीं हो सकते, क्योंकि इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।
कांग्रेस के साइबर प्रचार से दूरी के संबंध में जेएनयू के एक अन्य प्रोफेसर दीपांकर गुप्ता कहना है कि कांग्रेस का मानना है कि ओबामा शैली में प्रचार का अधिक फायदा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications