'मुंबई हमलावर समुद्र के रास्ते ही आए'

शनिवार को कोच्ची में रक्षा मंत्री ने कहा है, "मुंबई हमलों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले की जाँच की है और जिस नतीजे पर पहुंची है, उससे संकेत मिलता है कि हमलावरों ने मुंबई पर हमला करने के लिए समुद्री रास्ते का इस्तेमाल किया था."
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख नोमान बशीर ने कहा था कि ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिसके आधार पर कहा जाए कि मुंबई के हमलावर समुद्री रास्ते से भारत में गए थे.
दावा ख़ारिज
मुंबई हमलों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले की जाँच की है और जिस नतीजे पर पहुंची है, उससे संकेत मिलते हैं कि हमलावरों ने मुंबई पर हमला करने के लिए समुद्री रास्ते का इस्तेमाल किया था रक्षामंत्री एके एंटोनी
| |
रक्षा मंत्री के साथ-साथ नौसेना के प्रमुख सुरीश मेहता ने भी पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख के दावे को ख़ारिज किया.
सुरीश मेहता ने संवाददाताओं से कहा, "भारत की एजेंसियों ने इस सिलसिले में दस्तावेज़ और चार्जशीट पेश किए हैं, जिसके अनुसार मुंबई के हमलावर समुद्र के रास्ते से ही भारत आए थे."
उल्लेखनीय है कि मुंबई के हमलावरों के सिलसिले में पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख के बयान को पहले ही भारत के विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ख़ारिज कर चुके हैं.
मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए चरमपंथी हमलों में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज़्यादा घायल हो गए थे.
भारत सरकार के अनुसार इन हमलों के दौरान नौ हमलावर भारतीय पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलीबारी में मारे गए थे और एक हमलावर अजमल क़साब को गिरफ़्तार किया गया था. -


Click it and Unblock the Notifications