'पब हमला भारतीय मूल्यों के ख़िलाफ़'

'पब हमला भारतीय मूल्यों के ख़िलाफ़'

शनिवार को बंगलौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "मैं मंगलौर में युवतियों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ. इस मामले पर समझौता नहीं किया जा सकता है. ये ग़लत है और भारत की संस्कृति और मूल्यों के ख़िलाफ़ है."

आडवाणी का कहना था कि लड़के और लड़कियों के पब में भेजने पर अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन उन पर हमला ग़लत था.

उन्होंने कहा, "लड़के और लड़कियों के अपने-अपने तरीक़े हैं, जो आप को स्वीकृत नहीं हो सकता, लेकिन इसके लिए उन पर हमला करना ग़लत है."

मारपीट

पिछले महीने श्रीराम सेना नामक एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन के कुछ लोगों ने मंगलौर के एक पब में घुस कर वहाँ मौजूद लड़कियों के साथ मारपीट की थी.

मैं मंगलौर में युवतियों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ, इस मामले पर समझौता नहीं किया जा सकता है. ये ग़लत है और भारत की संस्कृति और मूल्यों के ख़िलाफ़ है लालकृष्ण आडवाणी

मैं मंगलौर में युवतियों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ, इस मामले पर समझौता नहीं किया जा सकता है. ये ग़लत है और भारत की संस्कृति और मूल्यों के ख़िलाफ़ है

दूसरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आडवाणी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

उन्होंने कहा कि आडवाणी को पहले श्रीराम सेना जैसे संगठनों से ख़ुद को अलग करना चाहिए.

सिब्बल का कहना था कि आडवाणी ने चुनावों के मद्देनज़र ये बात कही है और ये एक राजनीतिक बयान है.

इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह इसे अस्वीकार्य घटना कह कर निंदा कर चुके हैं, जबकि गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि श्रीराम सेना देश के लिए ख़तरा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+