दहेज प्रथा के खिलाफ दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन की बारात
'आदर्श एवं विधवा विवाह समारोह समिति' नामक संस्था की पहल पर हुए इस विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष पुष्कर प्रसाद सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बेगूसराय जिले में मटियानी गांव के शंभु नारायण सिंह की पुत्री अंशु का विवाह दहेज के कारण नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी संस्था को हुई संस्था ने 'वरदान आंदोलन' के तहत बरौनी थाना क्षेत्र के मकरदही गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र रूपेश से विवाह की बात चलाई। गणेश इसके लिए तैयार हो गए।
शुक्रवार रात अंशु बारात लेकर रूपेश के घर पहुंची और यह विवाह बगैर दहेज के संपन्न हुआ। इस मौके पर बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एस़ क़े गर्ग भी उपस्थित थे।
संस्था के अध्यक्ष सिंह ने बताया कि 'वरदान आंदोलन' के अंतर्गत संस्था विधवाओं तथा बेसहारा लड़कियों का विवाह कराती है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक ऐसे 200 विवाह करवा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications