लालजी टंडन होंगे लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार
लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री लालजी टंडन लखनऊ लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी टंडन के नाम पर अपनी सहमति दी है। वाजपेयी लगातार पांच बार से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
हालांकि टंडन के नाम की औपचारिक घोषणा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह नई दिल्ली में करेंगे, लेकिन पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि वाजपेयी के सुझाव पर ही यह निर्णय लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य कारणों से वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है और उन्होंने अपने सहयोगी टंडन का नाम सुझाया है। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के एक वर्ग ने इस विचार से असहमति जताई है, क्योंकि उसका मानना है कि उम्र व स्वास्थ्य का कारण लालजी टंडन के रास्ते में भी रोड़ा बन सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications