राजस्थान में हैंडीकाफ्ट एवं लाइट इंजीनियरिंग सेज का शुभारंभ
श्री गहलोत शनिवार को यहां कालावास रोड पर स्थित महिन्द्रा वल्र्ड सिटी परिसर में हैण्डीकाफ्ट एवं लाइट इंजीनियरिंग सेज का उद्घाटन करने के बाद वहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर महिन्द्रा एवं महिन्द्रा समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस समूह की अपनी अलग पहचान एवं प्रतिष्ठा है और ऐसे समूह का यहां महिन्द्रा एंड महिन्द्रा सिटी की स्थापना करना शुभ संकेत है।
गहलोत ने कहा कि कृषि योग्य भूमि को अवाप्त करते समय हमें यह निर्णय लेने पड़ेंगे कि हम किस तरह की भूमि पर सेज लगाए। उन्होंने कहा कि सेज के लिए उपजाऊ भूमि देते रहेंगे तो इससे आखिरकार देश को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसान की खेती की जमीन जाने से देश का नुकसान होता है, और ऐसा कोई भी नहीं चाहेगा।
समारोह में उद्योग मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि वर्ष 2003 में उनकी सरकार के समय में राजस्थान विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान सशक्त औद्योगिक राज्य के रूप में उभरेगा और सेज के जरिए असंगठित क्षेत्र को संगठित होने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उद्योग मंत्री शांति धारीवाल ने इंफोसिस एवं डॉयजर बैंक के भवन का अवलोकन किया और उनमें संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications