पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख अपने बयान से मुकरे (लीड-1)

इस्लामाबाद, 28 फरवरी

(आईएएनएस)। पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख शनिवार को अपने उस विवादास्पद बयान से मुकर गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि अजमल आमिर कसाब समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचा था। नौसेना प्रमुख ने साफ किया कि उन्होंने इस घटना पर गृह मंत्रालय के निष्कर्षो को विवादास्पद नहीं बनाया है।

एडमिरल नोमान बशीर ने कराची शिपयार्ड में संवाददाताओं को बताया, "पाकिस्तानी नौसेना मुंबई हमले की जांच में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। जांच गृह मंत्रालय कर रहा है। लिहाजा इस मामले में उनके पास ज्यादा जानकारी है।"

बशीर ने कहा कि मुंबई हमले की जांच रिपोर्ट को लेकर पाकिस्तानी गृह मंत्रालय और नौसेना में कोई मतभेद नहीं है।

बशीर ने कहा, "पाकिस्तानी नौसेना के पास कोई सबूत नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि गृह मंत्रालय के पास भी सबूत नहीं है।"

बशीर ने शुक्रवार को यह कर एक विवाद को जन्म दे दिया था कि मुंबई हमले के दौरान एकमात्र जिंदा पकड़े गए आरोपी अजमल आमिर कसाब के समुद्र के रास्ते से मुंबई पहुंचने का कोई सबूत नहीं है।

बशीर ने शुक्रवार की अपनी टिप्पणी का हवाला देते हुए मीडिया को यहां बताया कि वह मात्र नौसेना प्रमुख के रूप में बात कर सकते हैं, वह कोई सरकारी प्रवक्ता नहीं हैं।

बशीर ने कहा कि मुंबई हमले की जांच पाकिस्तानी नौसेना नहीं कर रही थी, लिहाजा उनके पास इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+