'कृषि उत्पादन में 4 प्रतिशत वृद्धि की जरूरत'
बुरड़क शनिवार को यहां राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान में राजस्थान कृषि सेवानिवृत्त अधिकारी सोसायटी की ओर से आयोजित 'भारत में खाद्य सुरक्षा चुनौती' विषयक संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि आज दिनोदिन आबादी बढ़ रही है और खेती की जोत घट रही है। यह चिन्ता की बात है हमें इस दिशा में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की सीमा पर सैनिक सुरक्षा को पूरी तरह अंजाम देता है उसी तरह किसान का भी सैनिकों से कम महत्वपूर्ण कार्य नहीं है वह हमारे लिए अन्न उत्पादन करता है, अन्नदाता है किसान।
बुरड़क ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से कृषि उत्पादन में थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन अब इस दिशा में और तेजी से प्रयास शुरू हुए है। उन्होंने कहा कि आम काश्तकार को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है तभी उत्पादन बढ़ सकेगा।
कृषि मंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि कृषि सेवानिवृत अधिकारी सोसायटी किसानों के हितों के लिए समर्पित है और उन्हें कृषि की नई तकनीक से समय समय पर अवगत कराती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार सोसायटी को किसानों के कल्याण के लिए पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर कृषि मंत्री ने सोसायटी की स्मारिका का लोकार्पण भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications