शरीफ प्रकरण के बाद गिलानी ने की शांति की अपील

नवाज शरीफ और उनके भाई को अदालत द्वारा चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराए जाने के बाद शरीफ समर्थक कार्यकर्ता हिंसक आंदोलन पर उतर आए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में गिलानी ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है और अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए निर्वाचित मंचों के इस्तेमाल के लिए कहा। गिलानी ने जारी हिंसा और देश के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए कहा है।

बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री गिलानी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व से भी अपील की है कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिंसक रास्ता त्यागने के लिए समझाएं और कानून-व्यवस्था की स्थिति कायम करने में सहयोग करें।"

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शरीफ बंधुओं को चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद गुरुवार से खासतौर से पंजाब प्रांत में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भी गिर गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+