राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार, 10 नए मंत्रियों ने ली शपथ

राजभवन के लॉन में शनिवार को एक सादे समारोह में राज्यपाल एस. के. सिंह ने नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सर्वप्रथम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सत्य निष्ठा के नाम पर हिन्दी में कैबीनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद कैबीनेट मंत्री के रूप में राजेन्द्र पारीक ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इसके बाद अमीन खान ने सत्य निष्ठा के नाम पर राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद क्रमश: अशोक बैरवा, बाबूलाल नागर, भरोसी लाल जाटव, गुरमीत सिंह कुन्नर, मांगीलाल गरासिया, प्रमोद कुमार जैन 'भाया' और रामलाल जाट ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। बाबूलाल नागर ने सत्य निष्ठा के नाम पर तथा शेष ने ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में राज्यपाल की धर्मपत्नी मंजू सिंह एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया, विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी मौजूद थे।

इसके अलावा मुख्य सचिव कुशल सिंह, पुलिस महानिदेशक के.एस. बैंस, राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डी.सी.सामन्त, राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राकेश हूजा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+