मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री गौर तो संतुष्ट है केन्द्र सरकार से

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार केन्द्र की सरकार पर हमले बोल रहे है और उनका आरोप है कि केन्द्र सरकार प्रदेश से भेदभाव कर रही है। उनका आरोप है कि केन्द्र द्वारा बिजली का कोटा काट दिया गया, आवंटित कोयले में कटौती किए जाने के बाद गरीबों के हिस्से का अनाज भी छीन लिया गया है। केन्द्र के रवैये के खिलाफ चौहान न्याय यात्रा निकाल चुके है और अब दिल्ली में कोयला-बिजली मार्च करने वाले है।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री केन्द्र की सरकार को कटघरे में खडा कर रहे है वहीं उन्हीं की कैबिनेट के सदस्य बाबूलाल गौर केन्द्र से मिलने वाले सहयोग का खुलासा करने में पीछे नहीं है। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों के बीच भोपाल शहर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कोरीडोर विकसित करने के लिए केन्द्र से मिली मदद का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि भोपाल और इन्दौर के हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। जब उनसे केन्द्र पर लग रहे भेदभाव के आरोप पर सवाल किया गया तो वे मुस्कुराकर रह गए। बस इतना कहा कि वह बात कोयले और बिजली की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+