आडवाणी ने पब हमले की निंदा की, कांग्रेस ने इसे चुनावी बयान बताया (लीड-2)

आडवाणी के इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि उन्होंने यह बयान लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर मतदाताओं को लुभाने के लिए दिया है।

बेंगलुरू में आडवाणी 24 जनवरी की उस घटना पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें श्रीराम सेना के लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने मंगलौर स्थित एक पब में मौजूद युवतियों पर हमला किया था। सेना कार्यकर्ताओं का कहना था कि महिलाएं पबों में जाकर भारतीय संस्कृति का अपमान कर रही थीं।

आडवाणी ने कर्नाटक में सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी आतंक निरोधी अभियान के समापन के अवसर पर कर्नाटक में एक विशाल रैली को संबोधित किया, जिसमें छात्रों व युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

आडवाणी ने श्रीराम सेना द्वारा महिलाओं पर किए गए हमले को बर्बर व निंदनीय बताया।

रैली के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आडवाणी ने कहा, "मंगलौर में लड़कियों पर किए गए हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह गलत है और भारतीय संस्कृति व सभ्यता के खिलाफ है।"

आडवाणी ने कहा कि युवक-युवतियों के पबों में जाने को लेकर लोग सहमत-असहमत हो सकते हैं, लेकिन उन पर हमला करना बिल्कुल गलत है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "लड़के-लड़कियों के अपने तरीके हैं और आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन पर हमला करना बिल्कुल गलत है।"

इसी बीच आडवाणी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नई दिल्ली में कांग्रेस ने कहा, "आडवाणी ने यह बयान लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर दिया है।"

केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि इस तरह की आलोचना का तब तक कोई मतलब नहीं होता, जब तक आडवाणी अपने को विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्रीराम सेना से अलग नहीं कर लेते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+