कश्मीर व पेरिस जैसा होगा भोपाल : गौर

दिल्ली प्रवास से लौटे गौर ने अपने आवास पर शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि भारत सरकार ने भोपाल में बस रैपिट ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) कोरीडोर विकसित करने के लिए 237 करोड रुपए की मंजूरी दी है। दिल्ली की तर्ज पर प्रस्तावित इस कोरीडोर में बस मोटर व्हीकल, धीमी गति के वाहन और फुटपाथ का प्रावधान रहेगा। इस रोड के मध्य में स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी जिसकी केबल भूमिगत होने के साथ ही स्वत: बंद तथा चालू होने वाली होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 525 बसें चलाई जाएगी। जिनमें से 225 भोपाल, 175 इन्दौर, 75 जबलपुर और 50 बसें उज्जैन में चलेंगी। 205 करोड की लागत से खरीदी जाने वाली इन बसों में 50 प्रतिशत हिस्सा केन्द्र सरकार का रहेगा। इसी तरह भोपाल की छोटी झील को भी विकसित किया जाएगा और खूबसूरत बनाया जाएगा।

राजधानी में आने वाले समय में 100 पार्क विकसित किए जाएगे जो चारों ओर से चाहरदीवारी से घिरे होंगे और घूमने के लिए पाथ वे भी बनाए जाएंगे। गौर ने बताया कि इन प्रस्तावित पाकरें के रखरखाव की जिम्मेदारी क्षेत्र के रहवासियों पर रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+