समुद्र के रास्ते ही मुंबई में दाखिल हुए थे हमलावर आतंकवादी : एंटनी (लीड-1)

कोचीन शिपयार्ड में देश के प्रथम विमानवाहक पोत के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने कहा, "26/11 की घटना के बाद हमारी एजेंसियों ने मुकम्मल जांच की है और वे इस नतीजे पर पहुंची हैं कि हमलावर समुद्र के रास्ते ही मुंबई में दाखिल हुए थे।"

नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता ने यही बात दोहराते हुए कहा, "हम सभी जानते हैं कि हमारी जांच एजेंसियां सक्षम हैं और उन्होंने इस बात के ठोस दस्तावेज मुहैया कराए हैं कि हमलावर समुद्र के रास्ते ही शहर में दाखिल हुए थे।"

एंटनी और मेहता दोनों ही शुक्रवार को पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नोमान बशीर की ओर से किए गए दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। बशीर ने कहा था कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के सिलसिले में पकड़ा गया एकमात्र जीवित आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब समुद्र के रास्ते भारत में दाखिल नहीं हुआ था।

एंटनी ने कहा कि देश के तटवर्ती तथा अपतटीय क्षेत्रों समेत उसकी संपूर्ण समुद्रवर्ती सुरक्षा का जिम्मा भारतीय नौसेना संभालेगी। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल और राज्य की समुद्रवर्ती पुलिस और तटवर्ती रक्षा से जुड़ी अन्य केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियां इस काम में नौसेना का सहयोग करेंगी।

उन्होंने कहा कि मुंबई, विशाखापत्तनम, कोच्चि और पोर्ट ब्लेयर में संयुक्त संचालन केंद्र बनाए जाएंगे जिनका संचालन और निगरानी अन्य एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर तटरक्षक बल और नौसेना करेगी। यह घोषणा मुंबई पर नवंबर में हुए आतंकवादी हमलों के बाद सुरक्षा कड़ी किए जाने के उपायों के बाद की गई है।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने देश के प्रथम विमानवाहक पोत के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कोचीन शिपयार्ड में विमानवाहक पोत के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए एंटनी ने इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि विमानवाहक पोत नौसेना के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विमानवाहक पोत की लंबाई 260 मीटर और चौड़ाई अधिकतम 60 मीटर होगी। इसमें दो रनवे और एक हवाई पट्टी होगी। यह एक साथ 30 विमानों को ले जाने में सक्षम होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+