एड्स के खतरों की जानकारी देंगे पुलिस के जवान
राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके पीछे मकसद है कि पुलिस जवानों को प्रशिक्षण के दौरान एड्स के फैलने के कारण और इससे बचाव के उपाय बताए जाएं ताकि वे खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही आम आदमी को भी इस रोग के बारे में जानकारी दे सकें।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय बाते का मानना है कि पुलिस विभाग के अधिकारी रोजाना सैकड़ों लोगों से मिलते हैं, इसलिए वे सही जानकारी, व सलाह देकर लोगों को इस रोग से बचने के उपाय बता सकते हैं। पुलिस का हर जवान स्वयं सेवक बनकर समाज की सेवा कर सकता है।
राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक उमेश मूंदड़ा ने कार्यशाला में बताया कि मध्य प्रदेश, एड्स संक्रमण के मामले में संवेदनशील राज्यों में आ गया है। इसलिए इसकी रोकथाम के समुचित उपाय जरूरी हो गए हैं। इसमें पुलिस जवान खास भूमिका निभा सकते हैं।
पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी मारिया कुमार भी मानते हैं कि इस अभियान में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications