मंगलौर पब हमले को लेकर श्रीराम सेना पर भड़के आडवाणी (लीड-1)

आडवाणी 24 जनवरी की उस घटना पर टिप्पणी दे रहे थे, जिसमें श्रीराम सेना के लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने मंगलौर स्थित एक पब में मौजूद युवतियों पर हमला किया था। सेना कार्यकर्ताओं का कहनाथा कि महिलाएं पबों में जाकर भारतीय संस्कृति का अपमान कर रही थीं।

आडवाणी ने यहां राज्य में सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी आतंक निरोधी अभियान के समापन पर कर्नाटक में एक विशाल रैली को संबोधित किया, जिसमें छात्रों व युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

रैली के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आडवाणी ने कहा, "मंगलौर में लड़कियों पर किए गए हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह गलत है और भारतीय संस्कृति व सभ्यता के खिलाफ है।"

आडवाणी ने कहा कि युवक-युवतियो के पबों में जाने को लेकर लोग सहमत-असहमत हो सकते हैं, लेकिन उन पर हमला करना बिल्कुल गलत है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "लड़के-लड़कियों के अपने तरीके हैं और आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन पर हमला करना बिल्कुल गलत है।"

बेंगलुरू में पैलेस ग्राउंउ में आयोजित इस रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की की भीड़ उपस्थित थी। रैली को मुंबई हमले के दौरान आतंकियों का मुकाबला करने के दौरान शहीद हुए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता के.उन्नीकृष्णन ने भी संबोधित किया।

कन्नड़ भाषा में दिए अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्नीकृष्णन ने कहा कि उनका बेटा मारा नहीं गया, बल्कि उसने जान पर खेल कर आतंकियों का मुकाबला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+