आईटी, बीटी के बाद अब एफटी क्रांति का समय : सहाय
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय का कहना है कि अब खाद्य तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाने का वक्त आ चुका है।
आईएएनएस को दिए विशेष साक्षात्कार में सहाय ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री नियुक्त किया था तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था, "डॉक्टर साहब आपने हमें कहां चटनी-भाजी में फंसा दिया।"
उन्होंने कहा कि इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था, "सहाय साहब आप कृषि क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी साबित होंगे।"
सहाय ने कहा कि हमने सूचना प्रौद्योगिकी और बॉयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांतियां देखी हैं, लेकिन अब मुझे महसूस हो रहा है कि खाद्य तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि खाद्य क्षेत्र कभी भी मंदी का शिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा, "खाना तो चाहिए ही चाहिए। यह उद्योग कभी बंद नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र एक खरब रुपये के निवेश को आकर्षित कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications