आसियान की मानवाधिकार इकाई के गठन के प्रयास को धक्का
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आसियान की 14वीं समिट बैंकाक से 130 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित चा-अम में आयोजित की गई हैं। आसियान के 42 वर्षो के इतिहास में सामूहिकता के लिहाज से यह सबसे महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है।
समिट की शुरुआत शनिवार को सुबह हुई। शुरुआत के साथ ही आसियान नेताओं और नागर समाज के प्रतिनिधियों, सांसदों, युवा संगठनों व व्यापारी समुदाय के बीच श्रृंखलाबद्ध बैठकें आयोजित की गईं।
इस समिट का महत्वपूर्ण पहलू पिछले वर्ष पारित आसियान चार्टर को लागू करना है। इसके तहत आसियान को बहु जन केंद्रित संगठन बनाना और क्षेत्र में मानवाधिकारों की हिफाजत के महत्व को स्वीकार करने जैसी बातें शामिल हैं।
आसियान के महासचिव सुरिन पित्सुवान ने समिट के लक्ष्यों के बारे में बताया, "हम आसियान को एक सामूहिक, दयालु, साझेदारी वाला और लोगों का ख्याल रखने वाला संगठन बनाना चाहते हैं।"
पित्सुवान ने कहा कि म्यांमार और कंबोडिया द्वारा अपने प्रतिनिधियों को न भेजने से आसियान की सामूहिकता को धक्का लगा है।
ज्ञात हो कि म्यांमार के प्रतिनिधि खिन ओहमर और कंबोडिया के प्रतिनिधि पेन सोमोनी बातचीत में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications