मंगलौर में पब पर हमला भारतीय संस्कृति के खिलाफ : आडवाणी

आडवाणी ने शनिवार को यहां आयोजित एक रैली के बाद संवाददाताओं से कहा, "मंगलौर में लड़कियों पर किए गए हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह गलत है और भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है।"

आडवाणी ने कहा कि युवा पुरुषों व महिलाओं के पबों में जाने को लेकर लोग सहमत-असहमत हो सकते हैं, लेकिन उन पर हमला करना बिल्कुल गलत है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "लड़के-लड़कियों के अपने तरीके हैं, और आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन पर हमला करना बिल्कुल गलत है।"

आडवाणी 24 जनवरी की उस घटना पर टिप्पणी दे रहे थे, जिसमें श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलौरर स्थित एक पब में महिलाओं पर हमला किया था। सेना कार्यकर्ताओं का कहना था कि महिलाएं पबों में जाकर भारतीय संस्कृति का अपमान कर रही थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+