उज्जैन में स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लगी
उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी इलाके में स्थित फेयरडील स्टील इन्डस्ट्रीज में शनिवार की सुबह लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस फैक्ट्री में लोहे और प्लास्टिक के सामानों का निर्माण होता है। फैक्ट्री परिसर में रखे प्लास्टिक में लगी आग धीरे धीरे विकराल रूप धारण करती गई। इस आग को लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे लगी आग दोपहर साढ़े 12 बजे बुझाई जा सकी। इसके लिए अग्निशमन की चार गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। आग कैसे लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक जिस समय फैक्ट्री में आग लगी थी उस समय बिजली कटौती चल रही थी। इस वजह से पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाया और आग को नियंत्रित करने में ज्यादा वक्त लग गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications