चेन्नई में पुलिस और वकीलों के बीच झड़पों की जांच शुरू
चेन्नई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय के परिसर में पिछले सप्ताह पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़पों की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नियुक्त आयोग ने काम शुरू कर दिया है।
यह जानकारी शनिवार को तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी बयान में दी गई। सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एन.श्रीकृष्ण, केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के दो अधिकारियों की सहायता से इस मामले की जांच करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मद्रास हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पॉल कंगाराज समेत 40 से ज्यादा वकीलों की भूमिका की जांच होगी।
मुख्य सचिव ई. एस. श्रीपति, पुलिस महानिदेशक के.पी.जैन और चेन्नई के पुलिस आयुक्त के. राधाकृष्णन आयोग के समक्ष गवाही देंगे। न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण रविवार को मद्रास उच्च न्यायालय परिसर का मुआयना करेंगे।
इस बीच मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने अदालतों का बहिष्कार कर रहे वकीलों से काम पर लौटने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications