'सरकार के प्रति वफादार है बांग्लादेशी सेना'
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के जवानों द्वारा विद्रोह की घटना पर अहमद ने कहा, "हमे एक दूसरे के खिलाफ काम नहीं करना चाहिए। सेना ने लोगों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी थी।"
उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हुआ उससे सिर्फ सेना ही नहीं बल्कि पूरे देश की अपूर्णीय क्षति हुई है। हमें यह सोचना होगा कि हम इससे कैसे उबरेंगे।"
बीडीआर के जवानों ने बुधवार को कम वेतन और कामकाज के खराब माहौल को लेकर बगावत कर दी थी। विद्रोह में 60 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर सेना के अधिकारी थे।
सेना प्रमुख ने कहा, "जरा उन बच्चों के बारे में सोचिए जिन्होंने अपने पिता खो दिए या फिर उन पत्नियों के बारे में भी जो विधवा हो गईं।"
गौरतलब है कि बीडीआर के सुरक्षाकर्मियों ने दो दिनों के विद्रोह के बाद गुरुवार शाम आत्मसमर्पण कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications