दक्षिण एशिया के लिए एचआईवी-एड्स गंभीर खतरा: विश्व बैंक

वाशिंगटन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व बैंक का कहना है कि एचआईवी और एड्स दक्षिण एशिया के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

विश्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि दक्षिण एशिया में एचआईवी संक्रमण के मामले बढ़ने का खतरा ज्यादा है। इस रिपोर्ट को 'एचआईवी एंड एड्स इन साऊथ एशिया: एन इकोनॉकिम डेवलपमेंट रिस्क' नाम दिया गया है।

इस रिपोर्ट में एचआईवी और एड्स के दक्षिण एशिया में पड़ने वालों प्रभावों पर चर्चा की गई है। भारत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर इनका प्रभाव 0.16 प्रतिशत पड़ा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण एशियाई देशों में लगभग 26 लाख लोग एचआईवी और एड्स की चपेट में हैं। इस क्षेत्र में होने वाली कुल मौतों में 1.5 प्रतिशत मौतें एड्स से होती हैं और भारत में यह आंकड़ा दो प्रतिशत है।

दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक की एचआईवी एवं एड्स समन्वयक मरियम क्लेसन ने कहा, "हालांकि दक्षिण एशिया की आर्थिक प्रगति पर एचआईवी एड्स का असर अभी कम है लेकिन गरीब परिवारों तक कल्याणकारी लागतों की पहुंच ना के बराबर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+