सोमनाथ ने राजनीति को अलविदा कहा

सीपीएम से नाता टूटने के बारे में सोमनाथ ने कहा कि उन्होंने कभी भी पार्टी के खिलाफ जाने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर असंतोष व्यक्त किया।
39 साल तक संसद को अपनी सेवाएं देने वाले सोमनाथ चटर्जी ने मीडिया के समक्ष संसद के अंदर की अच्छी और बुरी यादों को ताजा किया।
सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि साम्यवाद पर किसी राजनीतिक पार्टी का 'एकाधिकार' नहीं है और वे कॉमरेड बने रहेंगे। उन्होंने कहा, 'साम्यवाद पर किसी पार्टी का एकाधिकार नहीं है। मैं अभी भी कम्युनिस्ट हूं।'


Click it and Unblock the Notifications