रोम में लगी तांगे पर रोक

रोम में तांगा चलाने पर लगी रोक

इटली की राजधानी रोम में घोड़े से चलने वाले तांगों (कैरेज) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पशु अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसकी माँग की थी.

हालाँकि ये प्रतिबंधन सप्ताहांत की छुट्टियों के दौरान लागू नहीं होंगे.

पशु अधिकार के लिए काम करने वाले संगठनों ने अपनी माँग के समर्थन में कहा था कि पिछले कुछ समय में तांगों के कारण कई सड़क दुर्घटनाएँ हुई हैं.

अब ऐसे 44 कैरेज सिर्फ़ पार्कों में चलाए जाएंगे. सैलानियों के बीच इनकी लोकप्रियता बढ़ी है.

ये रथ की तरह होते हैं जिनमें चार पहिए होते हैं जिन्हें आम तौर पर एक घोड़ा खींचता है.

स्थानीय प्रशासन ने इन तांगों की जगह बिजली के उपयोग से पुरानी कारें चलाने का फ़ैसला किया है.

पिछले वर्ष रोम के ऐतिहासिक चर्च के पास ट्रक से टक्कर लगने के कारण घोड़े का एक पैर टूट गया था.

इटली के पर्यावरण उप मंत्री ने कहा है कि व्यस्त सड़कों पर घोड़ों का इस तरह इस्तेमाल करना ठीक नहीं है.

हालाँकि सरकार के इस फ़ैसले से कैरेज चालक खुश नहीं हैं. पिछले पंद्रह वर्षों से कैरेज चलाने वाले गियानी मोंटोनी ने कहा कि अधिकारी नहीं चाहते कि शहर में कैरेज चलाए जाएँ.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+