'स्वीकार कर चुके, अब झगड़ा न करें'

'स्वीकार कर चुके, अब झगड़ा न करें'

पाकिस्तान की नौसेना के प्रमुख नोमन बशीर ने शुक्रवार को कहा है कि ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिसके आधार पर कहा जाए कि कसाब पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत आया था.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "हम अपनी चार्जशीट पर कायम हैं. हम पहले भी पाकिस्तान की ओर से काफी कुछ सुन चुके हैं."

हम अपनी चार्जशीट पर कायम हैं. हम पहले भी पाकिस्तान की ओर से काफ़ी कुछ सुन चुके हैं. जिस बात को पाकिस्तान पहले ही स्वीकार कर चुका है अब उस पर झगड़ा न करे. पाकिस्तान को चाहिए कि एक आवाज़ में बात करे विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा

हम अपनी चार्जशीट पर कायम हैं. हम पहले भी पाकिस्तान की ओर से काफ़ी कुछ सुन चुके हैं. जिस बात को पाकिस्तान पहले ही स्वीकार कर चुका है अब उस पर झगड़ा न करे. पाकिस्तान को चाहिए कि एक आवाज़ में बात करे

उनका कहना था, "पाकिस्तान की बातों में विरोधाभास है, जिस बात को पाकिस्तान पहले ही स्वीकार कर चुका है अब उस पर झगड़ा न करे. पाकिस्तान को चाहिए कि एक आवाज़ में बात करे."

आनंद शर्मा का कहना था कि इन हमलों का षड्यंत्र कैसे रचा गया उस पर भारत अपने रुख़ पर कायम है.

'कोई और खंडन कर देगा'

उधर भारत के गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, "भारत ने मुंबई हमलों के बारे में जानकारी के दस्तावेज़ कई देशों के साथ साझा किए हैं. हमारे दस्तावेज़ों में ठोस तथ्य हैं. कई हफ़्ते पहले एक बात और फिर दूसरी बात करने के बाद पाकिस्तान को मानना पड़ा था कि षड्यंत्र वहाँ रचा गया था."

मैं पक्के तौर पर कह सकता हूँ कि जो नौसेना के प्रमुख ने आज कहा है उसका कोई और खंडन कर देगा गृह मंत्री पी चिदंबरम

मैं पक्के तौर पर कह सकता हूँ कि जो नौसेना के प्रमुख ने आज कहा है उसका कोई और खंडन कर देगा

उनका कहना था, "पाकिस्तान ने अपनी जाँच में शुरुआत की है और हम उम्मीद करते हैं कि वह उसे अंजाम तक ले जाएगा. जो सवाल पाकिस्तान ने पूछे हैं हम उनके जवाब तैयार कर रहे हैं."

जब उनका ध्यान बार-बार पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख के बयान की ओर दिलाया गया तो उनका कहना था, "मैं पक्के तौर पर कह सकता हूँ कि जो नौसेना के प्रमुख ने आज कहा है उसका कोई और खंडन कर देगा."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+